फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर नकदी-जेवरात हड़पने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर पर नकदी-जेवरात हड़पने का आरोप लगाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बुलंदशहर निवासी एक युवक ने अपने ससुर पर उसकी पत्नी और बच्चों को घर न भेजने, नकदी-जेवरात हड़पने का आरोप लगाते हुए सिभावली थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी एक युवक ने सोमवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी शादी आठ साल पहले सिंभावली क्षेत्र गांव वैठ निवासी एक युवती से हुई थी। जिससे उसके तीन बेटे है, और इस समय उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने चाचा-चाची और पिता को घर पर बुलवाया था। एक सिंतबर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी, बच्चों समेत घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी, जेवरात समेत कीमती कपड़े ले गए। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। युवक का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी को फोन किया तो उसके घर वापस लौटने से मना कर दिया, वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने भी पत्नी की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। पीड़ित ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी का कहना कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सीबी त्रिपाठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें