फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से ओवरफ्लो हुआ रजवाहा, पटरी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजवाहे की पटरी टूटने से गन्ने व धान की फसल में भरा पानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सफाई न होने के चलते गांव दौताई के जंगल में किठोर रजवाहा ओवरफ्लो हो गया। इससे रजवाहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा गन्ने और धान की फसल में पानी भर गया। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को बंद कराया। साथ ही रजवाहे की सफाई और पटरी की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई के जंगल में सोमवार की सुबह किठोर रजवाहे की पटरी टूट गई, जिससे गांव के जंगल में खड़ी सैकड़ों बीघा फसल में जलभराव हो गया। खेतों में कामकाज कर रहे किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी और क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करने की कोशिश में जुट गए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को बंद किया। किसान उम्मेद अली का कहना है कि किठौर से आ रहे रजवाहे की काफी समय से सफाई नहीं कराई गई है। जिसके चलते कूड़ा भरने से रजवाहा ओवरफ्लो होने पर पटरी टूट गई। इसके चलते दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
- खलील, जावेद, मुजफ्फर, आबिद, खलील, मेहराज, मोहम्मद अली का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि जल्द ही सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहे की सफाई कराकर पटरी की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वह लोग उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
कोट
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें