फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी रूखसार ने थाने में तहरीर दी है, जिसने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसके चलते वह अपनी बुआ के साथ रहती है। बुआ ने उसका निकाह क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी एक युवक के साथ किया था। निकाह के दौरान बुआ समेत परिजनों ने काफी उपहार भी दिए थे। रूखसार का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। हंगामा होने पर आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। महिला ने बताया कि वर्तमान में वह गर्भवती है। पति समेत ससुरालियों की मारपीट से तंग आकर वह अपने मायके रहने लगी। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसओ प्रकाश चंद्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें