फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर बैराज से फिर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश और बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत भी बढ़ रही है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
मैदानों समेत पहाड़ी क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के चलते बिजनौर बैराज से गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके चलते ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। जल स्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के जंगल समेत निचले हिस्सों और संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया है। जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारे, फसलों की देखभाल समेत आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण आयोग के सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हुई बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े गए 87 हजार क्यूसेक पानी के रविवार को ब्रजघाट पहुंचने से गंगा जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। रविवार की शाम जल स्तर 198.45 मीटर के निशान से बढ़कर 198.50 मीटर (समुंद्र तल से) पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के सूत्रों ने बताया कि रविवार को भी बिजनौर बैराज से 90 हजार 553 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके सोमवार को ब्रजघाट पहुंचने से जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होनी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ की आशंका के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाढ़ चौकियों पर तैनात सभी कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। जिन्हें हर घंटे की रिपोर्ट तहसील में बने कंट्रोल रूम में देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें