फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुट डायवर्जन की आड़ में जमकर अवैध वसूली हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली पर ट्रक चालकों का हंगामा, होमगार्ड को दौड़ाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। रूट डायवर्जन की आड़ में हो रही अवैध वसूली को लेकर ट्रक चालकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान चालकों ने होमगार्ड को दौड़ा लिया। होमगार्ड के पकड़ में नहीं आने पर चालकों ने सड़क पर ट्रक खड़े कर आवागमन ठप कर दिया। मौके पर पहुंचे पालिका सभासद ने चालकों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।
सावन मास के अंतिम सोमवार के मद्देनजर दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर चौथे दिन भी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद था। इसके चलते सड़क की दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। ट्रक चालकों का आरोप है कि स्याना चौपला पर फ्लाई ओवर के नीचे से होकर आने जाने वाले वाहनों से होमगार्ड जमकर अवैध वसूली कर रहे थे। इसके चलते चालक भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। मौके पर ट्रक चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा होमगार्ड रविंद्र सिंह निवासी गांव मोहम्मदपुर थाना बहादुरगढ़ को सड़क पर दौड़ा लिया। गुस्साए चालकों की पकड़ से बचने के होमगार्ड रविंद्र मौके से भाग निकला। कापुी दूर तक पीछा करने के बाद भी आरोपी होमगार्ड के पकड़ में न आने पर गुस्साए चालकों ने अपने वाहन सड़क पर खड़े कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। इसी दौरान पालिका सभासद रियासत अंसारी वहां पहुंच गए. जिन्होंने मामले की जानकारी होने पर कड़ी मशक्कत के बाद वाहन चालकों का गुस्सा शांत कर उग्र रूप ले रही स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो बेहद गंभीर मामला है जिसकी जांच पड़ताल कराकर दोषी होमगार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें