फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलकर युवती ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के घर रह रही युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही युवती ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी मौत से युवती के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी कलवा की बहन अनीता का विवाह दिल्ली निवासी बब्लू से हुआ था, लेकिन बेटी मुस्कान (18 वर्ष) के पैदा होने के कुछ समय बाद की बब्लू की मौत हो गई थी। जिसके चलते कलवा अपनी बहन और एक साल की भांजी मुस्कान को अपने साथ मुरादपुर ले आया था। तभी से अनीता और मुस्कान अपने मामा के घर रह रहे हैं। सोमवार की सुबह मुस्कान घर पर अकेली थी। करीब 11 बजे कलवा खेतों से घर लौटा, तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा, तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर मुस्कान पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर लटकी हुई दिखाई दी। जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर मुस्कान को नीचे उतारा और चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां अनीता समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें