फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में तीन घायल, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर में तीन घायल, मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शुगर मिल गेट के सामने हुए सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने तीनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सिंभावली में शुगर मिल गेट के सामने कार चालक द्वारा अचानक यूटर्न लिए जाने के दौरान पीछे से जा रही बाइक कार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार पांच वर्षीय सुलेमान समेत फहीम और वाजिद निवासी रामपुर घायल हो गये जो फरीदाबाद में रहकर कामकाज करते हैं और बकरीद का त्योहार मनाने अपने घर को जा रहे थे। राहगीरों समेत आसपास में दुकान करने वाले व्यापारियों ने घायलों को आनन फानन में पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां परीक्षण के दौरान हालत हालत गंभीर हाते देख चिकित्सक ने घायलों को मेरठ के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन इससे पहले ही आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें