फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों में धांधली को लेकर कार्रवाई न होने पर भाकियू भड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू पंचायत : गन्ना मूल्य का पेमेंट न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिजली बिलों में धांधली को लेकर कोई भी कार्रवाई न होने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज समेत पेमेंट न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। चिंतन शिविर में भाग लेने को क्षेत्र के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मथुरा जाएंगे।
गढ़ में स्याना रोड पर कैंप कार्यालय में शनिवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन सुनील त्यागी झड़ीना की अध्यक्षता और तहसील प्रवक्ता कैप्टन राजेश के संचालन में हुआ। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा और जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने बताया कि 21 अगस्त को शुरू हो रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने को गढ़ क्षेत्र समेत जनपद के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मथुरा पहुंचेंगे, जो जनपद समेत क्षेत्रीय किसानों से जुड़ीं समस्या भी उठाएंगे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली सिंह, तहसील अध्यक्ष नीलम त्यागी और योगिता देवी ने कहा कि बरसात के सीजन में हाईवे और रेलवे अंटर पास वाले रास्तों पर बड़ी मात्रा में जलभराव हो रहा है, जिससे किसानों समेत सभी वर्गों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। इसलिए जलभराव की रोकथाम को सभी अंडर पास पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था अनिवार्य कराई जाए।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष शोभाराम आर्य और जिला उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि जनपद की सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर पिछले सीजन का साढ़े चार सौ करोड़ का असल पेमेंट और करीब सौ करोड़ का ब्याज बकाया चल रहा है, लेकिन प्रदेश शासन के गंभीर न होने से अपने ही गन्ने का पेमेंट न मिलने से किसान तबका आर्थिक तंगी में घिरकर ब्याज पर कर्ज लेने को मजबूर हो रहा है, इसलिए कलेक्ट्रेट का घेराव कर बेमियादी आंदोलन चलाया जाएगा। जिला सचिव इफ्तेखार और तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी ने कहा कि बिजली बिलों में हुई करोड़ों की धांधली के गंभीर मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बजाए बिजली निगम पल्ला झाड़ने में जुटा हुआ है, जिसके विरोध में बिजली दफ्तरों पर तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमानत अली, मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रधान अय्यूब, प्रधान अफजाल चौधरी, जिला संरक्षक पीके वर्मा, फूलसिंह चौहान, गुलजार खां, तोज मोहम्मद, मुबारक खां, धर्मपाल, अनुज चौधरी, जिया परवेज, बिल्लू त्यागी, संजीव चौधरी, राहुल त्यागी, नजर मोहम्मद, महेश केवट, भगतराम, देवेंद्र सिंह, राम अवतार, आकिल खां, उस्मान चौधरी, शकील, कुंवरपाल गुर्जर, उम्मेद खां, सुखपाल, ताहिर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें