फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के जयघोष से गूंज उठी ब्रजघाट गंगानगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोल बम के जयघोष से गूंज उठी ब्रजघाट गंगानगरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सावन के आखिरी सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का ब्रजघाट गंगानगरी में आगमन तेज हो गया है। बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गंगानगरी गूंज उठी है।
जनपद अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता प्रचलित है। जिसके चलते आखिरी सोमवार के मद्देनजर उक्त जनपदों के शिवभक्त ब्रजघाट गंगा से कांवड़ों में जल भरकर अपने गंतव्यों को लौट रहे हैं। शिवभक्तों की तादाद बढ़ने से गंगानगरी समेत नेशनल हाईवे पर एक बार फिर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे गूूंजने लगे हैं। वहीं कांवड़ और उन्हें सजाने वाले सामान समेत भगवा कपड़ों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में भी हर तरफ रौनक दिखाई दे रही है। प्राचीन पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रकाश शर्मा, भद्रकाली मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर तिवारी और तीर्थ पुरोहित पंडित राजकुमार लालू ने बताया कि गंगा पार के जनपदों में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता सदियों से चली आ रही है। जिसके मद्देनजर सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को ब्रजघाट गंगा से बीस हजार से भी अधिक कांवड़ उठने का अनुमान लगाया जा है, जिसमें रविवार की सुबह से लेकर देर रात तक और भी बढ़ोतरी होनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद
शुक्रवार को रोडवेज बस से साइड लगने पर हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए हाइवे पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। जिससे ट्रकों समेत मालवाहक वाहनों को लंबा फेर काटकर पहले से तयशुदा वैकल्पिक रास्तों से होकर आना जाना पड़ रहा है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि सावन के आखिरी सोमवार के मद्देनजर गंगा पार के जनपदों से ब्रजघाट गंगानगरी में आ रहे कांवड़ियों की सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होने दी जाएगी, जिसके तहत हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें