फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बस हाइवे पर कार से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की बस हाइवे पर कार से भिड़ी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बदरखा कट बंद होने से गलत दिशा में जा रही उत्तराखंड की बस की कार से भिड़ंत होने पर महिला- बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। चालक और परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दिल्ली- लखनऊ नेशनल हाइवे पर गांव बदरखा के सामने वाला स्वीकृत कट करीब 9 माह से बंद चल रहा है। मंगलवार की सुबह हल्द्वानी से मेरठ को जा रही उत्तराखंड की बस गलत दिशा से होकर फ्लाईओवर की तरफ मुड़ रही थी। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही कार की बस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक मोहित, उसकी पत्नी रीना, बेटी मोनी, बेटे मोनू समेत बस में सवार राखी, हरेंद्र, विजय, सुखवीर, अनीता निवासी उत्तराखंड घायल हो गए। हादसा होने के बाद आरोपी चालक और परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना देने के बाद राहगीरों ने बचाव कार्य में जुटकर घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से स्थानीय अस्पताल में पहुंचा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर हाइवे के वैध और अवैध दोनों ही तरह के कट बंद करा दिए गए थे, लेकिन अब कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद हाइवे के स्वीकृत कटों की खुलवाने की कार्रवाई बहुत जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------
कट बंद होने से बढ़ रहे हादसे
बदरखा, बिहूनी और करीमपुर समेत आसपास के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों को गढ़ आने जाने के दौरान दोनों साइडों में करीब आधा -आधा किलोमीटर लंबा सफर गलत दिशा से होकर करना पड़ता है। गलत दिशा में सफर करने की वजह से कट बंद होने के दौरान दर्जनों छोटे बड़े हादसे होने से सिंभावली के गांव राजपुर के हसरत समेत उसकी पत्नी और इकलौते दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि महिला बच्चों समेत दर्जनों ग्रामीण गंभीर रूप में घायल हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन और एनएचएआई विभाग स्वीकृत कट को खोलने के लिए तैयार नहीं है, जिसके चलते दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें