फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल से बच्चों ने आग से बचाव के उपाय जाने

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉक ड्रिल से बच्चों ने आग से बचाव के उपाय जाने
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मॉक ड्रिल के जरिए बच्चों ने आग से सुरक्षा और बचाव के उपाय जाने। अग्निशमन विभाग ने छात्रों से अभिभावकों समेत लोगों को भी जागरूक करने की भी अपील की।
विज्ञापन

गढ़ फायर सर्विस के तत्वावधान में बुधवार को सिंभावली के आरएसएम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और रमेश चंद शर्मा समेत टीम के सदस्यों ने छात्रों और शिक्षकों को आग से सुरक्षा और बचाव के बारे में जानकारी दी। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कहा कि आग से बचाव के लिए घरों समेत कार्यालयों में स्मोक डिटेक्टर अवश्य लगाए जाने चाहिए। क्योंकि सुरक्षा के उपाय करना ही सबसे बेेहतर होता है। उन्होंने कहा कि आग लगने पर असहाय, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही सबसे पहले 101 नंबर पर कॉल कर फायर सर्विस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊंची इमारतों में आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग न करते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरें। रसोई में काम खत्म होने के बाद गैस सिलेंडर का रेग्यूलेटर बंद कर देना चाहिए। गैस लीक होने पर सिलेंडर को आंगन अथवा खुले स्थान पर रख दें। रमेश चंद शर्मा ने कहा कि आग बुझाने के उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। बिजली के उपकरणों में आग लगने पर पानी का उपयोग न करते हुए रेत या मिट्टी से आग बुझाएं। दमकल कर्मियों ने शिक्षकों और छात्रों को आग लगने पर बुझाने के तरीकों का प्रदर्शन करके भी दिखाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप सिंधू, नवनीत शर्मा, अब्दुल मलिक, निधि त्यागी, गरिष्मा कपूर, सचिन कुमार, नीशू शर्मा, नमित सिंधू, अंकित शर्मा समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें