फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ बार एसोसिएशन का पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ बार एसोसिएशन का पदाधिकारी आज लेंगे शपथ
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा, जिसमें जिला जज और सीजीएम समेत कई न्यायिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चौधरी अमरपाल सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी हेमंत गौड़ ने बताया कि बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के नव नियुक्त अध्यक्ष केएल चौहान, उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह, सचिव मोहम्मद कलीम, संयुक्त सचिव अनुज चौहान, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, लेखा निरीक्षक हरिशंकर राणा समेत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पांच वकीलों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल कोर्ट के बाहर बार सभागार में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार, सीजेएम हेमंत कुमार और सिविल जज जूनियर डिवीजन नवीन कुमार समेत कई न्यायिक अधिकारियों को भी नियंत्रण दिया गया है। निवर्तमान बार सचिव राजेंद्र चौहान और पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वकीलों को और बेहतर सुविधाओं के साथ ही वादकारियों के हित में अनावश्यक हड़तालों पर रोक के लिए विशेष चर्चा भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें