फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते हाइवे के कट बंद, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते हाइवे के कट बंद, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के चलते हाइवे के अधिकृत कट बंद किए जाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लंबी दूरी तय करके ग्रामीणों को अपने गांव आना जाना पड़ रहा है।
सावन मास की कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने हाइवे पर अवैध कट के साथ ही अधिकृत कट भी बैरियर लगाकर पूरी तरह बंद करा दिए गए हैं। अपने गांवों के सामने बने अधिकृत कट बंद होने से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। ब्रजघाट, अल्लाबख्शपुर और बदरखा के सामने वाले अधिकृत कट बंद होने से ग्रामीणों को अपने गांवों में आने जाने को मीलों लंबी दूरी तय करके सैकड़ों मीटर गलत दिशा में सफर करना मजबूरी बनी हुई है, जिससे आवागमन के दौरान अति व्यस्तम हाइवे पर हादसों का डर भी बना रहता है। रामू, ताज मोहम्मद, भूरे, महावीर, राजबीर, शिवकुमार, जयसिंह, गौरव, मोनू, पिंटू, तेजपाल का कहना है कि हाइवे के अधिकृत कट बंद किए जाने से आवागमन में दिक्कत होने के साथ ही हादसों में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और सीओ अशोक शुक्ल का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेश पर नेशनल हाइवे के सभी अवैध और अधिकृत कट बंद किए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त के साथ कोई दुर्घटना न हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें