पशुओं को चारा डालने जा रही किशोरी से छेड़छाड़
गढ़मुक्तेश्वर। घेर में पशुओं को चारा डालने जा रही किशोरी से चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की मां की चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि सुबह करीब नौ बजे उसकी बेटी अपने घर से पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में जा रही थी। रास्ते में खड़े गांव के ही चार युवकों ने उसे रोक लिया, जिन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट भी की। हंगामा होने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। महिला ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।