फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सीमा में टोल चलने से रसीद कटाने का विरोध मंहगा पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल कर्मियों ने किसान को पीटा, हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में टोल कर्मियों ने एक किसान की पिटाई कर दी। गांव की सीमा में टोल चलने का हवाला देकर रसीद कटाने से इंकार करने पर टोल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी टोल कर्मियों को कोतवाली ले आई, लेकिन कोई कार्रवाई करने की बजाए समझौता कराकर मामले को रफादफा कर दिया।
गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर का किसान सालिम बुधवार की सुबह अपनी कार लेकर किसी काम से ब्रजघाट को जा रहा था। टोल प्लाजा पर पहुंचते ही वहां खड़े कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और रसीद कटाने की बात कहने लगे। सालिम ने अपने गांव की सीमा में टोल संचालित होने की बात कहकर कार की रसीद कटाने से साफ इंकार कर दिया, जिसे सुनते ही टोल कर्मियों ने गाली गलौज और अभद्रता करते हुए उससे मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। कुछ ही देर में दर्जनों ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस पीड़ित किसान समेत टोल प्लाजा के कई कर्मचारियों को कोतवाली को ले आई। काफी देर तक चली खींचतान बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित किसान का कहना है कि टोल मैनेजर पहले ही कोतवाली में कुर्सी पर बैठा हुआ था, जिसकी मौजूदगी में अभद्रता और जेल भेजने की धमकी देकर ब्रजघाट पुलिस ने जबरन समझौता नामा पर दस्तखत करा लिए। इस मामले में एडीजी, आईजी और एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि खुद को लोकल बताने पर टोल कर्मियों ने आईडी दिखाने को कहा था, जिससे नाराज होकर कार चालक अपने गांव से कई लोगों को बुलाकर अभद्रता करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक की गई थी, लेकिन दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें