फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत पर भारी उमस भरी गर्मी, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत पर भारी उमस भरी गर्मी, बारिश का इंतजार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आकाश में बादल छाने के बाद भी बारिश की आस पूरी न होने से उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है। लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। वहीं उमस भरी गर्मी के बीच वायरल फीवर, आई फ्लू और डायरिया जैसी सीजनल बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान से गदगद हो रहे लोगों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी निराशा झेलनी पड़ रही है। अभी तक लोगों को मूसलाधार बारिश का इंतजार है। पश्चिमी यूपी समेत एनसीआर में अभी तक झमाझम बारिश का सिलसिला चालू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी, मच्छरों का प्रकोप और चिलचिलाती धूप का कहर झेलना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी होने से वायरल फीवर, आई फ्लू, डायरिया जैसी बीमारी तेजी से पांव पसार रही हैं। बारिश न होने से जंगल में खड़ी लहलहाती फसलों में भी काफी नुकसान हो रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी आकाश में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन टकटकी लगाने के बाद भी बारिश की तमन्ना पूरी होना तो दूर बल्कि बूंदाबांदी तक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसूनी बारिश के हालात अभी अनुकूल नहीं
- मौसम विज्ञानी डॉ. नफीस चौधरी कहते हैं कि इस बार मानसून का आगमन पिछले सालों की तुलना में औसतन माना जा रहा है, जिससे पश्चिमी यूपी में तेजी से गिर रहे भूजल स्तर में सुधार होने की आस भी बंधी हुई है, लेकिन जुलाई का दूसरा सप्ताह बीतने के बाद भी फिलहाल अपेक्षित मानसूनी बारिश होने का सिलसिला चालू नहीं हो पाया है. जिससे किसानों समेत सभी वर्गों की दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें