फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं को लेकर चेती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं को लेकर चेती पुलिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बरसात के मौसम में होने वाली चोरी की घटनाओं को लेकर हरकत में आई पुलिस ने व्यापारियों से रात में चौकीदार तैनात रखने के साथ ही दुकानों के बाहर और अंदर सीसी टीवी कैमरे भी लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गढ़ के मुख्य बाजार में शुक्रवार को पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों समेत व्यापारियों के साथ बैठक की, जिसमें मुख्य रूप से बरसात के सीजन में होने वाली चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सीओ अशोक शुक्ल ने व्यापारियों को बाजारों में स्थाइ तौर पर चौकीदार तैनात रखने के साथ ही रात में खुद भी चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मद्देनजर बाजार और आबादी में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, जिसके तहत रात में संदिग्धों की निगरानी भी हो रही है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने दुकानों के बाहर समेत अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा बंदोबस्त को और मजबूत करने की हिदायत दी। मौके पर धनवंत कुमार जैन, पवन जैन, विशाल, तसव्वर चौधरी, अनिल पुनियानी, रोहताश आर्य, हरीश वर्मा, लोकेश गर्ग, संजीव सिंघल, गोविंद नागर, रुचिर जैन, बबली यादव, रोहित मल्होत्रा, गौरव चौकड़ायत, गौरव बंसल, लल्लू सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें