फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी मस्त, पुलिस पस्त और जनता त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधी मस्त, पुलिस पस्त
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। रसोई गैस कर्मी से दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाशों का 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, जबकि गांव पावटी के एक घर में लूट और दो घरों में हुई लाखों की चोरी का भी पुलिस खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
गढ़ चौपला रोड पर गंगा गैस सर्विस एजेंसी के हैड डिलीवरी मैन विपिन चौधरी निवासी गांव पावटी से 25 जून को कार सवार चार बदमाश नक्का कुआं रोड पर कोतवाली से महज दो सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक लाख पांच हजार की रकम समेत पर्चियों से भरा थैला लूटकर ले गए थे। तत्कालीन इंस्पेक्टर एचआर यादव का तबादला होने के बाद अब राजपाल सिंह तोमर कोतवाली की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन गैस एजेंसी के हैड डिलीवरी मैन से हुई लूट की संगीन वारदात का खुलासा तो दूर बल्कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का कोई सुराग तक नहीं लग पा रहा है। इसके अलावा गढ़ क्षेत्र के गांव पावटी में बाहरी छोर पर रहने किसान कालू सिंह के घर आठ जून को हथियारों से लैस बदमाशों ने दो लाख की रकम समेत सोने चांदी के जेवरात लूट लिए थे। 29 जून की देर रात को गांव पावटी में आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर किसान बबलू और फिर पड़ोस में रहने वाले डेयरी संचालक रविंद्र सिंह के घर में घुस गए थे। जो दोनों घरों से करीब सवा तीन लाख की रकम समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए थे। एसपी यशवीर सिंह ने एक जुलाई को गांव में आकर जांच पड़ताल करने के साथ ही बहुत जल्द घटनाओं का खुलासा करने का कड़ा निर्देश दिया था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि उक्त सभी घटनाओं की विवेचना चल रही है, जिसमें बहुत जल्द अहम सुराग हाथ आने पर बदमाशों को माल समेत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें