फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में शमशान घाट रोड पर गुलाब आश्रम के पास करीब पांच साल पहले लाखों रुपये की लागत से पालिका प्रशासन द्वारा नाले का निर्माण कराया गया था, ताकि लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सके। लेकिन सफाई और सही ढंग से निकासी न होने पर उक्त नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी आबादी समेत सड़क पर भरना शुरू हो गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष सोना सिंह का कहना है कि सफाई कर्मियों को भेजकर नाले की सफाई कराकर लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
दीपक गौड़ का कहना है कि नाले का अंतिम छोर बंद होने के चलते घरों का पानी नाले में ही भरता रहता है, जिसे कुछ दिन पहले तक एसटीपी में डाला जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नाले का पानी एसटीपी में भी नहीं डाला जा रहा। जिसके चलते नाला ओवरफ्लो हो चुका है और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

हरीश नागर का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई भी नहीं कराई गई है। गंदगी अटने के चलते नाला पूरी तरह चोक होकर ओवर फ्लो होकर सड़कों पर उतर आया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

लव शर्मा का कहना है नाले के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। वहीं नाले से उठने वाली बदबू से लोगों को जीना मुहाल हो चुका है। गंदगी के चलते लोगों का निकलना भी दूभर हो चुका है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। वहीं पानी भरने से सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें