फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के लिए मुसीबत बनेंगी गड्ढायुक्त सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों के लिए मुसीबत बनेंगी गड्ढायुक्त सड़कें
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी में कांवड़ यात्रा को दौरान शिवभक्तों के लिए गड्ढायुक्त सड़के मुसीबत बन सकती हैं। जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने को सड़कें तोड़ी गई थी। जिन्हें डीएम ने मरम्मत कराने के आदेश दिए थे। लेकिन जल निगम द्वारा अभी तक भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है।
गढ़ में मुख्य सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए है, मानूसन की बारिश से गहरे गड्ढों में जलभराव हो गया है। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं आगामी 15 जुलाई से कांवड़ यात्रा भी आरंभ हो जाएगी। जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें मुख्य रुप से सड़कों को गड्ढ़ामुक्त बनाने समेत सफाई व्यवस्था, चिकित्सा, बिजली आपूर्ति, खाद्य सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था कड़े बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया था। बैठक के दौरान एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने गढ़ में जल निगम द्वारा तोड़ी गई सड़कों को लेकर चर्चा की थी। जिसके चलते डीएम अदिति सिंह ने जल निगम को क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने का आदेश दिया था, ताकि क्षेत्र में आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन जल निगम के अधिकारियों के लिए डीएम के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते, क्योंकि सीवर लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत का काम अभी तक भी शुरू नहीं हो पाया है। जिसके चलते नगर में आने वाले शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि जल निगम को दो दिनों में सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। यदि दो दिन में काम नहीं हुआ तो, जल निगम और ठेकेदार के खिलाफ क ड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें