फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक और क्लीनर को बेरहमी से पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक और क्लीनर को बेरहमी से पीटा, हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। टोल प्लाजा कर्मियों ने दबंगता करते हुए ट्रक चालक और क्लीनर को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। वहीं दोषी टोल कर्मियों की बजाए घायल ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लिए जाने के विरोध में वकील समेत दर्जनों लोगों ने जमकर हंगामा किया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बीरमपुर का मुनकाद ट्रक पर चालक और गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा का सोनू क्लीनर है, जो बृहस्पतिवार की देर शाम ब्रजघाट टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने बैरियर लगाकर ट्रक को रोक लिया। मुनकाद और सोनू ने खुद को क्षेत्र के गांव बदरखा और सिंभावली से जुड़ा होने की बात कही, जिसे सुनते ही टोल कर्मियों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें चालक और क्लीनर घायल हो गए। घायल ट्रक चालक और क्लीनर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बजाए घायल ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया। लोकल ट्रक के चालक और क्लीनर को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही वरिष्ठ वकील ब्रजभूषण गर्ग के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कोतवाली का घेराव कर विरोध में जमकर नारबाजी करते हुए दोषी टोल कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि टोल प्रबंधन की शिकायत पर ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन टोल प्रबंधन के साथ समझौते होने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें