फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों शव एक ही पंखे के कुंदे पर लटके हुए थे। प्रेमी युगल के खुदकुशी करने से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी।
बुलंदशहर के भूड़ चौराहा निवासी युवक बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में रहने वाले अपने मामा की दुकान पर बिजली मेकेनिक का काम सीखता था। जो कई वर्षों से मामा के घर ही रहता आ रहा था। वह रोजाना की तरह दुकान पर कामकाज कर रहा था, जो दोपहर करीब दो बजे शौच जाने की बात कहकर दुकान से मामा के घर आ गया। काफी देर तक जब वह वापिस नहीं लौटा तो उसके मामा उसकी तलाश करते हुए अपने बड़े भाई के घर पहुंच गया। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया। जिस पर उसने मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे बंद थे। दरवाजा खोला तो वहां का मंजर देखते ही उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पंखे के कुंदे पर एक ही रस्सी के दो फंदों से उसकी भतीजी और भांजे का शव लटका हुआ था। जैसे ही अन्य परिजनों को जानकारी मिली कोहराम मच गया इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एसओ रवि रतन और कुछ ही देर में सीओ अशोक शुक्ल भी वहां पहुंच गए, जिनकी मौजूदगी में शवों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रवि रतन सिंह का कहना है कि किशोरी और उसके फुफेरे भाई के शव कमरे में लगे पंखे के कुंदे पर एक ही रस्सी के दो फंदों पर लटके हुए मिले हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तरफ से भी अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा आगे की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें