फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो पशुओं की हुई मौत , परिजन बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से दो पशुओं की हुई मौत , परिजन बाल-बाल बचे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हाईटेंशन बिजली लाइन का जर्जर हो चुका तार टूटकर किसान के घर में गिर पड़ा, जिसका करंट लगने से दो पशुओं की मौत हो गई और घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए।
गंगा खादर क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर का किसान बब्बू सिंह शनिवार की रात में परिवार के साथ मकान के बरामदे में सोया हुआ था। रात करीब में 11 बजे सप्लाई आने के दौरान छत से होकर निकल रहा हाईटेंशन बिजली लाइन का जर्जर तार टूटकर उसके घर में गिर गया। टूटे तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर घर के बाहरी छोर पर बंध रहीं दो गाय बुरी तरह झुलस गईं। गायों के रंभाने की आवाज सुनकर बब्बू सिंह समेत उसके परिजन बरामदे से बाहर की तरफ दौड़ पड़े, जो वहां टूटे पड़े तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से बच गया। करंट लगने से झुलसीं दोनों गायों ने गांव से बुलाए गए निजी पशु चिकित्सक के आने से पहले ही कुछ देर में दम तोड़ दिया। इंद्रजीत सोलंकी, करन, राहुल पंवार, सुखराज, सतवंत, तारा, हर्ष प्रताप का कहना है कि खादर क्षेत्र से जुड़ीं अधिकांश बिजली लाइनों के तार जर्जर हो चुके हैं, जिनके टूटकर गिरने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने के लिए तैयार नहीं है, जिसके विरोध में बिजलीघर का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि बिजली के जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि खादर क्षेत्र की लाइनों का निरीक्षण कराकर उन्हें भी बहुत जल्द बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें