फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अभिषेक पांडेय बने हापुड़ के डीएम

Tue, 22 Apr 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक पांडेय को हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। अभिषेक पांडेय ने मंगलवार की शाम जिले का चार्ज संभाल लिया है। इससे वह पहले मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष थे। शासन ने सोमवार रात प्रदेश में कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं, जिसमें प्रेरणा शर्मा को हापुड़ जिलाधिकारी से सूडा की निदेशक बनाया गया है। अभिषेक पांडेय ने जिले के 16 वें डीएम के रूप में चार्ज संभाला है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों से परिचय लेने के बाद सभी को विकास कार्य में तेजी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ हिमांशु गौतम, एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम ईला प्रकाश, एसडीएम गढ़ साक्षी शर्मा, एसडीएम धौलाना शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें