फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ हो सकता है सूखाग्रस्त घोषित

Mon, 25 Jan 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कृषि उत्पादन आयुक्त के दो दिवसीय दौरे से जिले के तीन विकास खंडों की जनता को डार्क जोन से राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। भूगर्भ संरक्षण विभाग की टीम जल्द ही जिले में दोबारा सर्वेक्षण करेगी। वहीं जिले के किसानों को 15 दिन में बकाया गन्ना भुगतान मिल जाने का एपीसी ने दावा किया है।
विज्ञापन


रविवार को गांव भटियाना में कामधेनू डेयरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले के तीन ब्लॉकों में डार्क जोन से किसानों को हो रही परेशानी के सवाल पर बताया कि डार्क जोन के कारण किसानों को नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन न मिलना व बोरिंग पर रोक गंभीर मामला है।

यह समस्या उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बीते दिनों भूगर्भ विभाग के अफसरों के साथ बैठक की है। बैठक में अफसरों को दोबारा से जिले में भूगर्भ जलस्तर का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास है कि पूरे ब्लॉक को डार्क जोन घोषित न कर सिर्फ उसी ग्राम पंचायत को डार्क जोन घोषित किया जाए जहां भूगर्भ जलस्तर वास्तव में कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें