फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेड जोन में हापुड़, 317 तक पहुंचा एक्यूआई

Tue, 05 Nov 2024 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों ने बचाव के लिए मॉस्क पहनना शुरू कर दिया है। सड़कों पर लगातार जलता कूड़ा और खुले में रखी निर्माण सामग्री से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम एक्यूआई (वायु गुणवत्ता) 317 अंक दर्ज किया गया। हालांकि, शाम पांच बजे एक्यूआई 266 अंक पर दर्ज हुआ।
विज्ञापन


दशहरे के बाद से जिले में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन, नगर पालिका, प्रदूषण नियंत्रण बाेर्ड कदम नहीं उठा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से जिले की हवा रेड जोन में पहुंच गई है, इसका मतलब साफ है कि अभी सांस लेने लायक हवा नहीं है। यह हवा लोगों को बीमार कर रही है।



दोगुना हुए आखों और सांस के मरीज

सीएचसी के आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार को आंखों और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई। सोमवार को सीएचसी में 105 और मंगलवार को 117 मरीज आंखों में जलन के पहुंचे। आंखों की जांच के लिए सुबह से ही चिकित्सक के कमरे के बाहर लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन




जनपद में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति

समय
एक्यूआई

रात एक बजे
311

दो बजे

316

तीन बजे

317

तड़के सुबह चार बजे
315

सुबह पांच बजे
313

छह बजे

311

सात बजे

308

आठ बजे
306

नौ बजे

303

दस बजे

300

11 बजे

296

दोपहर 12 बजे
292

नोट : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से साेमवार के यह आंकड़ें लिए गए हैं।


कोट -

सड़कों पर कूड़ा व पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक है। लगातार निरीक्षण कराकर कार्रवाई की गई है। प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रैप के नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


- संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें