अवैध निर्माण पर चला एचपीडीए का बुलडोजर
हापुड़। एचपीडीए ने हापुड़ विकास खंड क्षेत्र में पांच स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर हो रहे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। अधिकारियों ने निर्माण करने वाले लोगों को चेतावनी दी है।
प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यवाही में प्रदीप कुमार बब्लू प्रधान द्वारा गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला में करीब सात हजार वर्ग मीटर पर अवैध प्लॉटिंग, आदेश कुमार द्वारा किठौर रोड कुचेसर चौपला में करीब बीस हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग, फकीर चंद द्वारा गांव रसूलपुर में करीब चार हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग, धर्मेश त्यागी द्वारा गांव बनखंडा में करीब छह हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग, ओमपाल, कालूराम, प्रमोद, हरेंद्र द्वारा एनएच-9 पर शिवा ढाबा के पास करीब तीन हजार वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान विशेष कार्यधिकारी दिनेश कुमार, सहायक अभियंता प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता अंगद सिंह, नीरज शर्मा समेत प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा। संवाद