फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादियों की धूम में जाम से हांफा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियों की धूम में जाम से हांफा शहर
विज्ञापन

हापुड़। शहर में शादी समारोहों के कारण रविवार को पूरा शहर जाम हो गया। गढ़ दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। रेंगकर दोपहर से लगना शुरू हुआ जाम रुक रुककर देर शाम तक लगता रहा। तहसील और मेरठ तिराहे को पार करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। अधिकारी और एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शादियों के सीजन में वाहनों का दबाव सड़कों पर इस कदर बढ़ता है कि लोगों के लिए नासूर बन जाता है। रविवार को अक्सर खाली रहने वाले शहर के लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। सुबह स्थिति ठीक थी, लेकिन 11 बजे के बाद हालात बिगड़ गए। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक शहर में भयंकर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दिल्ली-गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मेरठ और बुलंदशहर रोड पर डायवर्जन के कारण भी यही हाल रहा। सबसे अधिक जाम मेरठ तिराहे से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर रहा। यहां जाम रामलीला मैदान से भी आगे तक पहुंच गया। लोग जाम से खासे परेशान नजर आए। जाम के कारण प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जाम में फंसे वाहन चालू रहकर क्षेत्र में धुआं फैला रहा है। जाम के चलते वाहनों को मेरठ तिराहा और हापुड़ चौपला पार करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लग गया। लोग वाहनों में फंसे रहकर जाम को कोसते रहे। शाम को ही लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के बजाय पुलिसकर्मी मोबाइल और चालान करने में व्यस्त दिखाई दिए। जिसके कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों में इसे लेकर रोष भी दिखाई दिया।
जाम की समस्या से निजात के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शादी समारोह की अधिकता के कारण वाहनों का दबाव बढ़ जाता है- अशोक कुमार सिसौदिया, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें