फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव काकोड़ी में सोमवार रात गांव के ही दो युवकों ने अर्जुन उर्फ बिजेंद्र (28) को घर में घुसकर गोली मार दी। देर रात उसे हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
काकोड़ी निवासी अर्जुन हाईवे पर सफेद पट्टी खींचने का काम करता था, वह मशीन पर ऑपरेटर था। गांव के ही सौरभ से उसके परिवार का करीब तीन साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान गांव के लोगों ने दोनों के बीच फैसला करा दिया था।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे गांव का ही युवक सौरभ अपने एक साथी पंकज उर्फ सुक्खे के साथ अर्जुन के घर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा और उसे गोली मार दी। अर्जुन उस समय पूजा अर्चना के बाद घर के आंगन में चारपाई पर बैठा था। इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
अर्जुन को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है, जबकि उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी सौरभ का पिता सेना से सेवानिवृत्त है।
एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी पिस्टल के साथ फरार है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुरानी रंजिश माना जा रहा हत्या का कारण
पुलिस हत्या का कारण पुरानी रंजिश ही मान रही है। लॉकडाउन के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट भी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था। इसके बाद से दोनों पक्षों का घर भी आना जाना था। ऐसे में अब अचानक हत्या का कारण पुलिस की समझ नहीं आ रहा है। माना जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में थे, ऐसे में घरों में मिठाई वितरण के दौरान दोनों युवकों में कुछ कहासुनी हुई होगी और पुरानी बात को लेकर ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

गांव में दहशत, पुलिस बल तैनात
अर्जुन की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। आरोपी घटना के बाद से पिस्टल के साथ फरार है। ऐसे में हत्या के बाद से गांव में भी दहशत व्याप्त है। मृतक के भाई ने भी परिवार को जान का खतरा बताया है। ऐसे में एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें