फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर दिल्ली की कंपनी के मालिक से ठगे 10.56 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर दिल्ली की कंपनी के मालिक से ठगे 10.56 लाख रुपये
विज्ञापन

हापुड़। जमीन बेचने के नाम पर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा निवासी विजय त्यागी और सौरभ त्यागी ने दिल्ली की एक कंपनी के मालिक से 10.56 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद भी दोनों व्यक्तियों ने जमीन का बैनामा अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। कंपनी के कर्मचारी द्वारा एसपी से की गई शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
रिपोर्ट में जिला गाजियाबाद के बसंत रोड जीडीए सी-वन में निवासी सुधीर कुमार ने बताया है कि वह नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। विजय त्यागी और सौरभ त्यागी की गांव फतेहपुर में जमीन थी। कंपनी के अधिकारियों और दोनों लोगों के बीच उनकी जमीन 63.41 लाख रुपये में तय हुई थी। कंपनी ने दोनों को 10.56 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दे दिया था।
विज्ञापन

जबकि 52.85 लाख रुपये का भुगतान जमीन के बैनामा कराने के समय तय हो गया था। बैनामा कराने के लिए तिथि छह दिसंबर 2020 तय हुई थी। लेकिन तय तिथि में दोनों ने जमीन का बैनामा कंपनी के हक में नहीं किया। अब दोनों ने मिलकर जमीन का सौदा दिल्ली के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ कर दिया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपियों ने धमकी देकर उसे भगा दिया। इसकी शिकायत चौकी और थाने में भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत एसपी से की है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले की जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें