ग्राम प्रधान और सचिव पर गबन का आरोप
हापुड़। गांव में विकास कार्य न किए जाने का आरोप लगाते हुए कनिया कल्याणपुर के लोगों ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर विकास कार्य के लिए आए रुपयों का गबन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम कनिया कल्याणपुर के लोग गांव में विकास कार्य न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि गांव में प्रधान द्वारा शमशान घाट तो बनवा दिया गया है। लेकिन वहां तक जाने के लिए कोई रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके कारण मुर्दों को खेतों के रास्ते से लेकर जाना पड़ता है। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गांव के विकास कार्यों के लिए सरकारी रुपयों का बड़े स्तर पर गबन कराने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि गांव के पास काली नदी के कारण गांव के कई लोगों की कैंसर होने के कारण मौत हो चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की जांच कराने और लोगों को होने वाली समस्याओं की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराने के लिए मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में सतेंद्र शर्मा, पंकज कुमार, आकाश, जगत सिंह, मोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू, दिनेश चंद, अमित पाल, मुकुल, देवेंद्र शर्मा, शुभांशु त्यागी, विरेश त्यागी आदि उपस्थित थे।