फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लगा आठ किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर लगा आठ किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दीपदान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने पुलिस-प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। मेला क्षेत्र को जाने वाले संपर्क मार्गों, नेशनल हाईवे, मेरठ रोड में लंबा जाम लग गया। रूट डायवर्जन भी काम नहीं आया। नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ 8 किलोमीटर लंबा जाम लगने से श्रद्धालु परेशान रहे।
विज्ञापन

हापुड़ और अमरोहा समेत बॉर्डर से जुड़े मेरठ, गाजियाबाद और बुलंदशहर जनपद के पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने भी जाम से निपटने के संबंध में साझा रणनीति तैयार की थी। मंडलायुक्त, एडीजी और आईजी ने भी निरीक्षण के दौरान जाम न लगने देने के निर्देश दिए थे। डीएम मेधा रूपम और एसपी दीपक भूकर भी काफी समय से सुरक्षा बंदोबस्त को पूरी तरह चाक चौबंद करने के साथ ही जाम से निपटने को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश देते रहे। दीपदान के लिए सोमवार को उमड़े सैलाब के आगे सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। स्याना चौराहे पर जाम की स्थिति बनने से पुलिसकर्मियों ने यातायात को स्याना रोड पर डायवर्ट कर दिया। इसके बाद भी जाम की स्थिति से राहत नहीं मिल सकी। टोल प्लाजा से गंगा पुल तक देर रात तक हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। नेशनल हाईवे और मेला रोड पर जाम के चलते सवारी न मिलने पर दीपदान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को 6 से 8 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। बाइकों के पहिए भी जाम में फंसकर थम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें