फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की जनसभा के जाने के नहीं मिले पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी की जनसभा के जाने के नहीं मिले पैसे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव लडपुरा के ग्रामीणों ने वीडीओ पर योगी की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को पैसों का लालच देने, जनसभा समाप्त होने पर पैसे न देने का आरोप लगाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की।
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हापुड़ में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का लोकर्पण व शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। सीएम के हापुड़ से जाने के बाद गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव लडपुरा के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिनका आरोप है कि वीडीओ ने जनसभा में जाने के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति देने का वादा किया था लेकिन जनसभा के बाद वीडीओ नेे किसी भी व्यक्ति को न तो पैसे दिए और न ही भोजन व पानी। ग्रामीणों के आरोप का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ब्लॉक के अधिकारियों ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीओ यशपाल का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने सीएम की जनसभा में जाने के लिए किसी भी व्यक्ति को कई लालच नहीं दिया। एडीओ पंचायत सतीश शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की गई। गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। जांच में आरोप गलत पाए गए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें