फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ से मेरठ रोड को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण शुरू

Thu, 01 Jun 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दो मुख्य हाईवे मेरठ-गढ़ और मेरठ से हापुड़ को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण भी शुरू हो गया है। उधर, हाईवे के किनारे स्थित गांव मऊखास के पास बार फिर से हाईवे का रास्ता रोक कर रूट डायवर्जन किया गया है। यहां पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे-709ए का चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा से करीब 16 माह की देरी से शुरू हुआ। जिस कारण चौड़ीकरण का काफी कार्य अभी अधूरा ही है। लेकिन निर्माण कंपनी का दावा है कि अभी तक करीब 35 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। रास्ते में पड़ने वाले नालों व नहर पर पुल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है और किनारे खड़े पेड़ों का कटान, विद्युत लाइन के पोल, सरकारी नल, स्थायी निर्माण को हटाने का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

छह किलोमीटर लंबा बनेगा बाईपास
हाई 709ए व मेरठ हापुड़ हाईवे 334 को जोड़ने के लिए मेरठ के सिसौली से पहले बाईपास निकाला जा रहा है। जो मेरठ हापुड़ रोड पर फफूंडा को जोड़ेगा। करीब छह किलोमीटर लंबा यह हाईवे होगा और इसके लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके अलावा बिजनौर हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण भी इस रोड पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मऊखास में पुल निर्माण के लिए डायवर्जन-
गांव मऊखास के पास हाईवे का रास्ता रोक कर यहां पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया। हाईवे रोकने से पहले किनारे पर ही कच्ची सड़क तैयार की गई और यहां से वाहनों का आवागन शुरू कराया गया। हालांकि दिन के समय कच्ची सड़क पर वाहनों के निकलने के दौरान यहां एक-दो बार पानी डाला जाता है। लेकिन शाम होते ही कर्मचारी गायब हो जाते हैं। जिस कारण यहां घनी धूल उड़ती है औ रात में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
-
जमीन के कुछ टुकड़ों को लेकर विवाद
हाईवे चौड़ीकरण के लिए अधिकांश जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। जबकि गढ़ में कुछ किसानों का विवाद है। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात से पहले अधिक से अधिक कार्य को पूरा किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- दिनेश चतुर्वेदी, पीडी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें