फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में क्रिकेट मैच की विजेता टीम। स्रोत एकेडमी
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट अकादमी और हिम्मतनगर रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इसमें हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट अकादमी टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए हिम्मतनगर रॉयल्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसमें मुजम्मिल अंसारी ने 76 रन, वीनस त्यागी ने 64 रन, नितिन ने 20 रन का योगदान दिया। हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट अकादमी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोनू नारंग ने तीन विकेट, भारत सिंह ने दो विकेट व दीपू ने एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए 15़ 1 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें मनीष चौधरी ने नाबाद 85 रन, चंदू ने 43 रन, बिजेंद्र ने नाबाद 31 रन, सागर सेठी ने 22 रन का योगदान दिया। हिम्मतनगर रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनवीर और राहुल तोमर ने एक एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें