फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 10.5 करोड़ रुपये से भटैल मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Mon, 01 Sep 2025 11:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-भटैल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने फिर से प्रस्ताव भेजा है। पूर्व में भी शासन को दो बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली थी। लगभग 10.50 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण होना है।
विज्ञापन


भटैल-हापुड़ मार्ग कई गांवों को शहर से जोड़ता है। यहां से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। वर्तमान में भटैल मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है, इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 5.50 मीटर करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। हालांकि, पूर्व में भेजे गए दो प्रस्तावों को शासन से मंजूरी नहीं मिली थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव पहले भी शासन को भेजा गया था, इस पर तकनीकी जांच के बाद मामूली संशोधन किए गए हैं। लगभग 22 किमी लंबे मार्ग का 10.50 करोड़ से चौड़ीकरण होना है। शासन को अब संशोधित प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें