नोएडा की कंपनी में करता था काम
नगर के गढ़ी मोहल्ला निवासी शैंकी प्रजापति नोएडा की एक कंपनी में कर्मचारी थे। परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर को बाबूगढ़ हाईवे पर उनके ऊपर ट्रक पलट गया था। जिसका नुकसान देखने के लिए वह घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से हादसा हुआ था।
कई संगठन से जुड़े थे शैंकी
परिजनों के अनुसार मार्च में उनकी शादी होनी तय थी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामा रामकिशन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राष्ट्रीय हनुमान दल में जिला मंत्री थे। वह बजरंग दल सहित कई अन्य संगठनों से भी जुड़े हुए थे। उनके भाई हर्ष भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।
मार्च में होनी थी शादी
शैंकी की असमय मौत से संगठनों से जुड़े लोगों और परिचितों में शोक है। परिजनों के अनुसार उनकी मार्च में शादी होनी थी। ऐसे में शादी को लेकर परिवार में खुशियां थीं, लेकिन हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि अभी मौत की जानकारी नहीं है। परिजनों की तहरीर के आधार पर वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।