फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में हनुमान दल के जिला मंत्री की मौत, मार्च में होनी थी शादी

विज्ञापन
मृतक शैंकी का फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पिलखुवा। बाबूगढ़ हाईवे पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय शैंकी घायल हो गए। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला मंत्री थे। युवक की मौत से मोहल्ले में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मामा रामकिशन ने बताया कि गढ़ी मोहल्ला निवासी शैंकी प्रजापति नोएडा की एक कंपनी में कर्मचारी थे। रविवार दोपहर को बाबूगढ़ हाईवे पर उनके माल का ट्रक पलट गया था। जिसका नुकसान देखने के लिए वह घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से हादसा हुआ था। परिजनों के अनुसार मार्च में उनकी शादी होनी तय थी लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि अभी मौत की जानकारी नहीं है। परिजनाें की तहरीर के आधार पर वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें