फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हज यात्रा 2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 22 Jul 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज यात्रा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 31 जुलाई तक हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदकों की सहायता के लिए बुलंदशहर रोड स्थित जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम मदरसा को हज ई-सुविधा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

65 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए छोटी हज यात्रा (लघु हज यात्रा) की व्यवस्था की गई है। यह यात्री अपने साथ एक सहयोगी को भी ले जा सकेंगे। इससे उन मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी, जो समय, स्वास्थ्य या उम्र की वजह से लंबा सफर नहीं कर सकते थे। विशेषकर 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए यह अच्छा अवसर होगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंदार ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई द्वारा हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट व हज सुविधा एप पर 31 जुलाई तक कर सकेंगे। आमतौर पर हज यात्रा में 40 से 42 दिन का समय लगता है। जबकि, लघु हज यात्रा अधिकतम 20 दिन हो सकती है। मिनी हज यात्रा, हज की उसी पाक यात्रा का हिस्सा है लेकिन इसमें सिर्फ मुख्य धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इस यात्रा में मक्का और मदीना में रुकने की अवधि सीमित होगी। जिससे समय की बचत, कम शारीरिक थकान और कम खर्च में भी हज अदा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि हज 2026 से पहले भारत सरकार का हज पोर्टल पूरी तरह डिजिटल होगा। आवेदक मुख्य हज और छोटी हज में से विकल्प चुन सकेंगे। डिजिटल प्लेटफार्म से आवेदन करना, दस्तावेज अपलोड करना और जानकारी लेना काफी आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें