फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में सड़क हादसा: NH-9 पर बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दो बच्चे भी घायल; चालक हुआ फरार

Sat, 23 May 2026 02:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

एनएच-नौ पर चितौली फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार खिलाड़ी, पत्नी और दो बच्चों को टक्कर मार दी। सभी गंभीर रूप से घायल है। अज्ञात चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव चितौली फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दपंती व उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जिला संभल के गांव धर्मपुर कुईया निवासी खिलाड़ी वर्तमान में अपनी पत्नी चांदनी व दो बच्चों के साथ गाजियाबाद के खोड़ा में रहकर ट्रैक्टर चलाते हैं। शनिवार की सुबह तड़के पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर परिवार के साथ अपने गांव एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनएच-09 स्थित गांव चितौली फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खिलाड़ी, उनकी पत्नी चांदनी, पुत्र प्रशांत व सुशांत उर्फ कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा होते देख आने जाने वाले राहगीर काफी संख्या में यहां एकत्र हो गए। जिन्होंने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। 

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर यातायात सुचारू कराया था। हालांकि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें