ब्रजघाट। ब्रेन हेमरेज होने के कारण हाथरस में निरीक्षक जितेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनका गंगा नगरी ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व इंस्पेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जनपद रामपुर निवासी जितेंद्र सिंह (52) वर्ष हाथरस जनपद के थाना चंदपा में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिन्हें साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की रात को उनका निधन हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर गंगा नगरी पहुंचे। यहां उनका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
25जेएनडी11: चोरों द्वारा तोडा हुआ दुकान का शीशे का गेट। संवाद
25जेएनडी11: चोरों द्वारा तोडा हुआ दुकान का शीशे का गेट। संवाद