फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर पहुंची जीएसटी की टीम

Mon, 27 Jan 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। केंद्रीय जीएसटी की तीन टीम सोमवार को नगर के तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जाकर सरिया व्यापारी से जुड़े मामले में छानबीन की। इस दौरान टीम ने तीनों व्यापारियों के बयान दर्ज करने के साथ ही कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि दोपहर तीन बजे टीम में नगर में आई थी। इसमें केंद्रीय जीएसटी के अधिकारी शामिल थे, जो मुजफ्फरनगर के एक सरिया व्यापारी से लेनदेन के मामले में पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से पूछा कि वह कब से सरिया व्यापारी के साथ व्यापार कर रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित व्यापारियों के यहां से दस्तावेज जब्त किए हैं। यह तीनों नगर के प्रतिष्ठित और राजनीतिक दल से जुड़े व्यापारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें