फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस गन्ना केंद्रों के किसानों में बढ़ा असंतोष, डीसीओ कार्यालय के घेराव का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के चीनी मिलों से जुड़े रह गए दस केंद्रों के किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। गन्ना सप्लाई में समस्या पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन

दरअसल, सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल के 184 केंद्र काट दिए गए हैं। अब सिंभावली मिल पर छह और ब्रजनाथपुर मिल से चार केंद्र जुड़े रह गए हैं। ब्रजनाथपुर मिल में सत्र चालू हो गया है। लेकिन सिंभावली मिल से जुड़े हजारों किसानों को अभी राहत नहीं मिली है।

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष व दत्तियाना निवासी किसान पवन हूण ने बताया कि जब 184 केंद्र इन मिलों से हटाए गए हैं तो बाकी केंद्र भी हटाए जाने चाहिए थे। ताकि किसान समय से गन्ना आपूर्ति कर पाते और उन्हें भुगतान भी मिल पाता। लेकिन जिले में यह व्यवस्था बदहाल हो रही है।
विज्ञापन


दस केंद्रों से जुड़े किसानों ने इस समस्या पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। इसमें दस केंद्रों को भी दूसरे चीनी मिलों से जोडऩे की मांग रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि काठीखेड़ा के किसानों ने तो हापुड़ के मिल का केंद्र तक अपने यहां नहीं लगाने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें