फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पोते और पति की मौत के सदमे में अब दादी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
राजबाला कंसल।
विज्ञापन
हापुड़। एक ही परिवार में पिछले दस दिनों में हुई तीन मौतों के बाद मोहल्लेवासी चिंतित हैं। पोते और पति की मौत के सदमे में अब बुजुर्ग दादी ने भी अपने प्राण त्याग दिए हैं। मृतका की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई मंडी पक्का बाग में लगातार हुई तीन मौतों से हर कोई स्तब्ध है। पौत्र और पति की मौत के गम में डूबीं 78 वर्षीय राजबाला कंसल ने भी बुधवार देर रात मेरठ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। पति और पौत्र की मौत के बाद राजबाला कंसल की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व सभासद अनुज गर्ग ने बताया कि बीती एक सितंबर को सड़क दुर्घटना में व्यापारी व मूकबधिर नवीन कंसल के 20 वर्षीय पुत्र देव कंसल का निधन हो गया था। पौत्र की मौत का सदमा बुजुर्ग दादा जयगोपाल कंसल भी नहीं सह सके। पौत्र की मौत के महज दो दिन बाद तीन सितंबर को जयगोपाल कंसल का भी निधन हो गया। एक साथ परिवार के दो सदस्यों को खोने से राजबाला कंसल गहरे सदमे में थीं। उसी दिन से उन्हें सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई।
विज्ञापन

पौत्र देव और पति जयगोपाल कंसल के निधन के बाद राजबाला कंसल की तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था, लेकिन बुधवार की देर रात उन्होंने भी देह त्याग दिया।

बचपन में हो गई थी देव की मां की मृत्यु
परिजनों के अनुसार, देव की मां की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। यही कारण रहा कि दादा और दादी ने देव का जन्म से ही पालन-पोषण किया। इसके चलते मृतका अपने पति और पौत्र से बेहद स्नेह करती थीं। दोनों की लगातार हुई मौत का गहरा सदमा उनके लिए असहनीय रहा। परिवार में एक के बाद एक हुई तीन मौतों ने सभी को झकझोर दिया है। वहीं, यह मौतें पूरे शहर में लोगों के बीच चर्चा बनी हुई हैं। लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

राजबाला कंसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें