फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नातिन पर पड़ी नाना की गंदी नजर: सात साल की मासूम संग की दरिंदगी, बचाने आए भाई की पीटा; पीड़िता की हालत नाजुक

Sat, 22 Aug 2026 05:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना

सार

बच्ची पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ थी। बाद में बच्चों ने घटना की जानकारी नोएडा से घर लौटी नानी को दी। नानी ने बच्ची को निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसकी मां को सूचना दी गई। फिलहाल मासूम अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
नाना ने नातिन संग की दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना थाना क्षेत्र के गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन

 

बच्ची भाई के साथ रहती है नानी के घर
सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची अपने 10 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर भाई के साथ उसकी नानी के घर रहती है। पीड़िता की मां हरियाणा में रहती है, जबकि नानी नोएडा में घरेलू काम करती हैं। 

नाना के भाई ने तीन पहले किया दुष्कर्म
आरोप है कि नाना के छोटे भाई ने तीन दिन पहले मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे डराया।

बच्ची ने नानी को बताया दर्द
पुलिस के अनुसार, बच्ची पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ थी। बाद में बच्चों ने घटना की जानकारी नोएडा से घर लौटी नानी को दी। नानी ने बच्ची को निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसकी मां को सूचना दी गई। हरियाणा से पहुंची मां ने देर रात डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

बच्ची की हालत नाजुक
सूचना मिलते ही पीआरवी-8 और थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात करीब 11 बजे बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उपचार के लिए सीएचसी धौलाना भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल हापुड़ रेफर किया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पीड़िता की आवश्यक चिकित्सकीय जांच और अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें