फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पोते पर हत्या के प्रयास का आरोप

Fri, 03 Nov 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लीपुर निवासी वृद्ध ने जमीन के बंटवारे को लेकर अपने पौते और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी दुलीचंद ने सीओ आशुतोष शिवम को शिकायती पत्र दिया है। जिसने बताया कि वह दो बेटों का पिता है, उसने दोनों बेटों के बीच अपनी संपत्ति और कृषि भूमि का बंटवारा कर दिया है। इसके बावजूद एक बेटे का पुत्र रघुराज सिंह उर्फ रोहन अक्सर बंटवारे को लेकर उससे और उसकी पत्नी से विवाद करता है। 30 अक्तूबर को रघुराज और उसका साला यश निवासी गढ़ घर में घुस आए। जिन्होंने घर में रखे सामान, ट्रैक्टर समेत कृषि यंत्रों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंची पत्नी और अन्य लोगों ने उसे बचाया। वहीं, दो नवंबर को एक अज्ञात युवक उसके घर पहुंचा, जिसने उसे और उसके छोटे बेटे समेत परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रघुराज, यश और उनके साथी के खिलाफ हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें