फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंधक पोटाश में विस्फोट से दादी-पोते झुलसे

Fri, 01 Nov 2024 09:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में दिवाली पर पटाखे की चिंगारी घर में रखे गंधक पोटाश पर गिरने से विस्फोट हो गया। जिससे महिला विद्या (65) व उसका पोत्र अनंत (14) झुलस गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात लोग दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी खेड़ा निवासी सुमित के मकान के कमरे में रखे गंधक पोटाश पर जा गिरी, जिसके चलते विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मां विद्या देवी (65) और पुत्र अनंत (14) मामूली रूप से झुलस गए। वहीं, कमरे की दीवार में दरार आ गई और शीशे टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मद्द से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कमरे में गंधक पोटाश रखी थी, उस पर पटाखे की चिंगारी गिरने से विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आने से महिला व उसका पौत्र घायल हो गए। अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें