फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गरीब कन्याओं के विवाह के लिए मिले 1.27 करोड़ रुपये

Sat, 11 Oct 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए शासन से प्रथम किश्त के रूप में जिला समाज कल्याण विभाग को 1.27 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब 127 सामूहिक विवाह कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिला समाज कल्याण विभाग ने योजना के तहत मिले 254 विवाह कराने के लक्ष्य को लेकर शासन से बजट मांगा था। अब शासन ने प्रथम किश्त के रूप में यह बजट जारी किया है। इस बजट से 127 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। शादी के इच्छुक जोड़े ब्लॉक, नगर पंचायत और नगर पालिका में आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद इनका विवाह सामूहिक कार्यक्रम के तहत कराया जाएगा। इस योजना के तहत गरीब कन्याओं की बेटियों के हाथ पीले होते हैं। जिले के चारों विकास खंडों में कार्यक्रम का आयोजन होगा, इसमें ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक और शहरी क्षेत्र के नगर पालिका और नगर पंचायत में विवाह संपन्न कराए जाएंगे।

मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन ने 1.27 करोड़ का बजट प्रथम किश्त के रूप में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें