फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उत्साह से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव, भजनों पर थिरके भक्त

विज्ञापन
एकेपी कॉलेज में आयोजित गोवर्धन महोत्सव के कार्यक्रम में भजन सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव सेवा समिति की ओर से स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 29वें श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों ने भक्तों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिराज धाम गोवर्धन से पधारे पंडित मीना मल ने गिरिराज जी की छवि का विधायक विजयपाल आढ़ती से पंचामृत से अभिषेक कराकर किया। विधि-विधान से महाआरती आयोजित की गई, जिसमें भक्तों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद अरुण प्रजापति ने संकीर्तन का शुभारंभ किया। मयंक गाबा ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दयानंद प्रजापति ने भी भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाई। वृंदावन से आए शुकुंज बिहारी दास महाराज ने अपनी मधुर वाणी से संकीर्तन को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


वहीं, वृंदावन से पधारे चित्र महाराज ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने अकेली गई थी ब्रज में और वृंदावन धाम में तो प्राणों से भी प्यार है आदि भजनों का गुणगान किया। इस दौरान भक्त भक्ति में झूमते नजर आए।

इस मौके पर पूर्व भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती, प्रफुल्ल सारस्वत और भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें