फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ाई जाएं वीर शहीदों की गाथाएं

Tue, 27 Sep 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
शहीद मेजर आशाराम त्यागी का बलिदान दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पक्का बाग चौराहे पर शहीद मेजर आशाराम त्यागी का 51वां बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


संस्था के पदाधिकारियों ने स्कूलों में शहीद सैनिकों पर लिखी किताबें लागू करवाने की मांग की। कार्यक्रम का शुभारंभ थल सेना में कार्यरत नायक मनवीर सिंह ने शहीद सैनिकों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संस्था के वरिष्ठ जिला संयोजक शिवराज त्यागी ने कहा कि हमें परमवीर अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी व अन्य क्रांतिकारियों के बलिदानों से सीख लेनी चाहिए। युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरने के लिए युद्ध के पराक्रम की कहानियों को स्कूली किताबों में स्थान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से स्कूल/कॉलेजों में शहीद सैनिकों पर आधारित किताब लागू कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान व देश की रक्षा अस्मिता के लिए

पाक के साथ हुए सभी समझौतों को रद्द कर केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान पदाधिकारियों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए वेदपारायण शांति महायज्ञ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी व संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने किया। इस मौके पर दुष्यंत त्यागी, हवलदार यशपाल सिंह, मुकेश शर्मा, हाकमीन अली मंसूरी, कविता बाना,
विज्ञापन


मनोज गुप्ता, विजय त्यागी, शिवकुमार आर्य, रतनलाल त्यागी, संजीव त्यागी, मोनू खान, अजय गौतम, सुभाष शर्मा, कपिल शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें